लखीसराय: सदर अस्पताल लखीसराय परिसर से सिविल सर्जन ने ड्रॉप डायरिया अभियान को लेकर सारथी रथ को किया रवाना
22 सितंबर तक जारी डायरिया रोको अभियान को लेकर जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सदर अस्पताल लखीसराय परिसर में सिविल सर्जन डॉक्टर बीपी सिंन्हा ने प्रचार प्रसार हेतु सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर प्रभारी ACMO अशोक भारती भी मौजूद थे. ड्रॉप डायरिया अभियान के सफल संचालन के लिए इस सारथी रथ के माध्यम से जन जागरूकता फैलाया जाना है.