टिमरनी: हरदा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 19 प्रकरण दर्ज, ₹1.16 लाख का माल जब्त
Timarni, Harda | Oct 25, 2026 हरदा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 22 से 24 अक्टूबर तक चलाए गए अभियान में विभाग ने कुल 19 प्रकरण दर्ज करते हुए 1 लाख 16 हजार 620 रुपये की सामग्री जब्त की है। कार्रवाई के दौरान 70 पाव देशी शराब, 21.5 लीटर महुआ शराब और 1070 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।