सुसनेर: अमरकोट में पति ने भाई के साथ बाइक से जा रही पत्नी को चोटी खींचकर गिराया, महिला व 4 साल की मासूम अस्पताल में भर्ती
गुरुवार दोपहर 3 बजे आकली से खेजड़ाखेड़ी जा रही महिला और उसके भाई के साथ अमरकोट के पास घटना सामने आई है। महिला धर्मकुंवर बाई का आरोप है कि पीछे से आए उनके पति ने उनकी चोटी खींचकर बाइक से नीचे गिरा दिया। हादसे में महिला के साथ उनके भाई की 4 साल की मासूम बच्ची भी घायल हुई। दोनों को 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल लाया गया। यहा डॉ खुशवंत कुशवाह ने इलाज किया है।