बाड़ी: नगला अंबर खां गांव में शॉर्ट सर्किट से छप्परपोश में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
Bari, Dholpur | Jan 2, 2025 बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र के नगला अंबर खां गांव में गुरुवार दिन में करीब तीन बजे बिजली के शार्ट सर्किट से एक छप्परपोश मकान में आग लग गई। आग लगने की इस घटना की सूचना जैसे ही कंचनपुर थाना पुलिस को मिली, पुलिस ने तुरंत बाड़ी नगर पालिका के फायर स्टेशन को फोन से सूचना दी। सूचना पर दमकल चालक शरीफ खान, फायरमैन और दमकल गाड़ी को लेकर मौके पर पहुंचे। जहां ग्रा