बाड़ी: पत्थर गैंगसा पर निकला अजगर सांप, मच गया हड़कंप, वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
Bari, Dholpur | Jan 1, 2025 बाड़ी शहर के धौलपुर रोड पर एक पत्थर गैंगसा यूनिट पर काम कर रहे मजदूरों के बीच अचानक से अजगर सांप निकलने से हड़कंप मच गय। जैसे ही मजदूरों ने अजगर सांप को लहराते हुए देखा। उन्होंने काम छोड़ दिया। घटना को लेकर जैसे ही गेंगसा मालिक को पता लगा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच अजगर सांप का रेस्क्यू किया है