बहराइच: ₹50 के लिए 'महाभारत', अस्पताल बना अखाड़ा, जमकर चलीं लाठियां!
ब्रेकिंग न्यूज़: उ बहराइच से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ महज़ 50 रुपये के विवाद में अस्पताल की सड़क जंग का मैदान बन गई।
कोतवाली देहात इलाके के दो नक्का तिराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में विकास नाम का शख्स अपने बच्चे का इलाज कराने आया था।
बच्चे को कैनुला (बिको) लगाने के दौरान कंपाउंडर से ₹50 को लेकर बहस हो गई। विकास के पास 50 रुपये कम पड़ रहे थे।
आरोप है कि इसी बात पर अस्पताल के स्टाफ ने मिलकर बच्चे के पिता विकास की पिटाई कर दी।
गुस्साए विकास ने तुरंत फोन करके अपने गांव से साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में लाठी-डंडों से लैस दर्जनों युवक अस्पताल धावे बोल दिए।
अस्पताल के अंदर और बाहर सड़क पर जमकर लाठियां चटकायी गईं। अस्पताल स्टाफ को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।
सरेराह हुई इस गुंडागर्दी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को शांत कराते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।