बेलदौर: दिघौन पंचायत में दवा लेकर घर लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम
बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित घोरपिया (सरवाहा) बासा निवासी 70 वर्षीय गोंगी सदा की गुरुवार की शाम पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बेलदौर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। जानकारी के मुताबिक, गोंगी सदा गुर