बस्सी पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 2023 के 60 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में 3 साल से फरार राकेश पुत्र घासीलाल जाट, निवासी खारिया बड़ा, थाना सालासर, जिला चूरू को गिरफ्तार किया। एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आईजी उदयपुर रेंज के निर्देश पर एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन पर कार्रवाई हुई है।