पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस ने पांच साल से फरार वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
कैथवाड़ा पुलिस ने रविवार रात 8 बजे पांच साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी आरिफ पुत्र असरू निवासी गढ़ी झीलपट्टी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ताराचंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोचा। आरोपी वर्ष 2020 के मुकदमे में वांछित था। जांच में उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट की धाराएं प्रमाणित मिलने पर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।