इटावा: भिलौना गांव में मेंड कटकर पानी निकलने को लेकर दबंगों ने किसान को पीटकर किया घायल, मेड़िकल करा जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Jul 21, 2024 भरथना थाना क्षेत्र के भिलौना गांव में मेंड कटकर पानी निकलने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने मूल चंद पुत्र अमर सिंह को मारपीटकर गम्भीर रूपसे घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति लहूलुहान स्थित में थाने पहुँचा और पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई, वहीं थाना पुलिस ने उसे नजदीकी सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र लेजाकर मेड़िकल परीक्षण करवाया।