बीघापुर: बक्सर में भाजपा नेता ने कराई भव्य गंगा आरती, श्रद्धालुओं ने दीपदान किया
Bighapur, Unnao | Feb 13, 2026 बक्सर के चंद्रिका देवी धाम में गुरुवार शाम 06 बजे समाजसेवी व भाजपा नेता अनुराग त्रिवेदी ने भव्य गंगा आरती का आयोजन कराया है। बक्सर घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने दीपदान कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। संध्या के समय वैदिक मंत्रोच्चार और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के साथ गंगा आरती प्रारंभ हुई।