बीघापुर: रघुनाथखेड़ा में बेसहारा का सहारा बना पुष्प फाउंडेशन
Bighapur, Unnao | Feb 12, 2026 सुमेरपुर विकास खंड के संग्रामपुर ग्राम पंचायत के रघुनाथखेड़ा मजरे में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चार अनाथ बेटियों के पिता मोहम्मद अनीश का 10 फरवरी को निधन हो गया, जिससे वे पूरी तरह असहाय हो गईं। इस संकट की घड़ी में पुष्प फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की।