बीघापुर: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बक्सर घाट पर गंगास्नान की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा
Bighapur, Unnao | Feb 12, 2026 आगामी महाशिवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आज गुरुवार दोपहर करीब 02 बजे जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव द्वारा थाना बारासगवर क्षेत्रांतर्गत बक्सर में गंगा नदी पर स्थित बक्सर स्नान घाट का निरीक्षण किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।