मोठ: पूंछ थाना क्षेत्र में हादसा या मजबूरी? रेलवे ट्रैक पर मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव
Moth, Jhansi | Apr 8, 2026 पूंछ थाना क्षेत्र में ट्रेन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।बडेरा रेलवे फाटक के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बलराम के रूप में हुई है,जो फतेहपुर स्टेट का निवासी था।परिजनों के मुताबिक, वह कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।