पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 17 में घर के आगे खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 17 में घर के आगे खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी होने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में रूपेंद्र ने बताया हैं की वो अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी नंबर HR 98 C 0136 में घर आया और ड्राइवर ने गाड़ी को घर के सामने खड़ा कर दिया। घर के सामने से गाड़ी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया हैं।