-पन्यास प्रवर निराग रत्न विजय महाराज व साध्वी कीर्ति रेखा श्रीजी का हाथीपोल धर्मशाला में मंगल प्रवेश
- वासुपूज्य जिनालय हाथीपोल की प्राण प्रतिष्ठा 18 को
@followers @top fans News 24 Udaipur
#jainism #udaipur #Jain #JainDharma #viralpost #nonfollowers
उदयपुर, 16 जून। श्री जैन श्वेतांबर महा सभा उदयपुर के तत्वावधान में हाथीपोल स्थित नव निर्मित स्वामी जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पंचान्हिका महोत्सव को लेकर मंगलवार को संतों मंगल प्रवेश हुआ।
महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पन्यास प्रवर निराग रत्न विजय महाराज आदि ठाणा एवं साध्वी कीर्ति रेखा श्रीजी आदि ठाणा का मंगल प्रवेश प्रात: 7.15 बजे नूतन आराधना भवन मालदास स्ट्रीट से गाजे-बाजे के साथ श्री जैन धर्मशाला हाथीपोल पर हुआ। मार्ग में जगह-जगह श्रावक-श्राविकाओं द्वारा गउली बनाकर साधु भगवतों का स्वागत सत्कार किया गया। वहीं पूरे मार्ग को जयकारों से गुंजायमान कर दिया।
नाहर ने बताया कि लाभार्थी परिवार तखतगढ मुम्बई निवासी मंछीबाई हिम्मतमल, ताराचंद संघवी की ओर से नवनिर्मित जिनालाय का निर्माण कराया गया। वसुपूज्य स्वामी जिनालय का आमूलचूल जिर्णोद्वार एवं प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत स्नात्र के लिए पंचतीर्थी शांतिनाथ भगवान, सिद्धचक्र, विशरस्थानक और अष्टमंगल भरे जाएंगे।
- ये होंगे दो दिन के आयोजन
नाहर ने बताया कि 17 जून बुधवार को दोपहर 2.30 बजे अढार अभिषेक, शाम 5.20 राजयोग परमात्मा प्रवेश्, शाम 7 बजे सांझी एवं रात 8 बजे भक्ति संध्या का आयोजन होगा। वहीं 18 जून गुरुवार को गुरु पुष्य नक्षत्र में सुबह 8.20 बजे प्रभु प्रतिष्ठा, सुबह 9 बजे लाभार्थी परिवार को बहुमान, सुबह 11 बजे शांति स्नात्र महापूजा एवं 11.30 बजे से श्री संघ भव्य स्वामीवत्सल्य का आयोजन होगा।
Girwa, Udaipur | Jun 17, 2026