तारानगर: तारानगर में अखिल भारतीय किसान सभा ने चार सूत्री मांगों को लेकर किया हल्ला-बोल प्रदर्शन, CM के नाम ज्ञापन सौंपा
अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने गुरुवार को तहसील कार्यालय के आगे चार सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी कर CM के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। किसान सभा के राज्य कमेटी नेता निर्मल कुमार, जिला सचिव उमराव सहारण, तहसील सचिव विक्रम, रामस्वरूप सहारण,चिमनाराम पांडर, निशांत स्वामी,पूर्णाराम सरावग, मुरलीधर पटीर मनीराम ने संबोधित किया।