कानपुर: पनकी में कंटेनर की टक्कर से पलटी कार, राहगीरों ने कार में फंसे चार लोगों को निकाला बाहर
पनकी के एलएमएल चौराहे पर कंटेनर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी दुर्घटना में कार पलट गई। कार में फंसे चार लोगों को राहगीरों ने बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने जानकारी दी दुर्घटना के बाद से कंटेनर चालक और क्लीनर कंटेनर छोड़कर फरार हो गए हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कोई जनहानि नहीं हुई है। कार में फंसे लोगों को मामूली चोट आई है।