कानपुर: गोविंद नगर से लेकर बर्रा बाईपास तक निकली भव्य जगन्नाथ यात्रा
कानपुर के गोविंद नगर इलाके में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु झूमते नाचते गाते और भगवान जगन्नाथ के भजनों में तल्लीन नजर आए। इस दौरान हरे कृष्णा हरे रामा कहते हुए आ रहे श्रद्धालुओं पर लोगों ने जगह जगह फूल बरसाए। जगह जगह भगवान जगन्नाथ जी की आरती हुई। शोभायात्रा तो देखने वाला हर एक राहगीर यात्रा देख आकर्षित हो उठे।