कानपुर: इस्कॉन मंदिर कानपुर ने 6वीं बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का धूमधाम से किया आयोजन
इस्कॉन मंदिर कानपुर की ओर से छठवीं बार जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा का आयोजन रविवार को बड़ी धूम-धाम के साथ किया गया। इस यात्रा के दौरान जगन्नाथ भगवान के साथ बलदेव और सुभद्रा महारानी सुसज्जित दिव्य स्वरुप रथ पर विराजमान थे। इस्कॉन के द्वारा संपूर्ण विश्व में 90 से भी अधिक देशों में रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है।