कोहना थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश देकर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी की उपनिरीक्षक गौरव कुमार के नेतृत्व में अभियुक्त हीरा को गिरफ्तार किया गया है और आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।