खैरथल जिले में आईबी के पूर्व अधिकारी पर गांव में हमला, स्कूटी तोड़ी और जमीन कब्जे की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
खैरथल थाना क्षेत्र के नांगली जाटान गांव में आईबी के सेवानिवृत अधिकारी लख्मीचंद प्रजापत पर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संजीव कुमार और राजबाला ने उनके साथ मारपीट की। मामला उनकी पुस्तेनी जमीन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।