सिंचाई के लिए वरदान साबित होने वाला कोठीटोला गांव समीप बड़ी नहर इन दिनों कूड़ा कचरा फेंकने का स्थल बनकर रह गया है। मौके पर गुरुवार की दोपहर लगभग 01 बजे दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि नहरों की इतनी दयनीय स्थिति है कि चारों तरफ जंगली झारियों से भड़ा पड़ा है। आज तक साफ सफाई नदारद है. जो नहरों में पानी रहनी चाहिए वहां जंगल भरा पड़ा है।