जालौन में NHM कर्मियों ने खोला मोर्चा, मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन तेज
जालौन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है।
संयुक्त संघर्ष समिति, जिला जालौन के नेतृत्व में कर्मचारी स्थानांतरण नीति लागू करने, EPF-ESI, ग्रेच्युटी व स्वास्थ्य बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने तथा आउटसोर्सिंग कर्मियों के समायोजन की मांग कर रहे हैं।
कर्मचारियों के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 अक्टूबर से डिजिटल स्ट्राइक और काली फीता बांधकर विरोध किया जा रहा है।
वहीं 5, 6 और 7 अक्टूबर को CMO कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसके बाद 8 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय महाप्रदर्शन प्रस्तावित है।
कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।
उन्होंने शासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है।
FM News Jalaun के पत्रकार सोनू सिंह के साथ इंटरव्यू में NHM कर्मियों ने अपनी मांगों और आंदोलन को लेकर क्या कुछ कहा, देखिए पूरी बात वीडियो में।
#Jalaun #NHM #NHMEmployees #HealthWorkers #JalaunNews #Orai #CMOJalaun #HealthDepartment #UPNews #BreakingNews #FMNewsJalaun #SonuSingh #NHMStrike #HealthNews
Kalpi, Jalaun | Oct 6, 2026