कासगंज: जखेरा गांव में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस मौके पर पहुंची
पूरा मामला ढोलना थाना क्षेत्र के गांव जखेरा का है। जहां रहने वाले 30 वर्षीय अरविंद पुत्र श्यामलाल का शव युवक के घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मामले की जानकारी मिलते ही ढोलना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार युवक मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक की पत्नी करीब 3 माह पहले छोटे बेटे को दवा दिलाने के बहाने कहीं चली गई थी।