चक्रधरपुर: एसडीओ ने सीढ़ी घाट और थाना घाट का निरीक्षण किया, गहरे पानी वाले स्थानों पर होगी बैरिकेडिंग
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार शाम पोड़ाहाट की अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने शहर के प्रमुख सीढ़ी घाट और थाना घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को छठ पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर घाटों की साफ-सफाई पर जोर देने की बात कही।