पटना ग्रामीण: प्रशांत किशोर की कोर्ट में होगी पेशी: डीएम ने गांधी मैदान में दी जानकारी
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांधी मैदान में सुबह 11:00 मीडिया से बातचीत करते हुए पटना डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशांत किशोर की कोर्ट में पेशी की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा है कि 43 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।