हुज़ूर: अपेक्स बैंक में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक, मंत्री सारंग ने दिए निर्देश
Huzur, Bhopal | Apr 24, 2026 भोपाल स्थित अपेक्स बैंक में शुक्रवार को सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने की। इस दौरान विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और लंबित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई |