बंशीधरनगर (नगर उंटारी): सत्या पासवान हत्याकांड: अवैध हथियार मामले में आरोपी इकबाल खान को 2 साल की कठोर कारावास
सत्या पासवान हत्याकांड से जुड़े अवैध हथियार मामले में नगर उंटारी अनुमंडलीय न्यायालय ने आरोपी इकबाल खान को दोषी करार देते हुए दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।पुलिस के अनुसार, 17 दिसंबर 2024 को नगर थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने अनुसंधान के दौरान आरोपी इकबाल खान (पिता- यासीन खान, निवासी विशुनपुर, थान