गड़हनी: गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव महिला हत्या कांड में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव में महिला हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए गड़हनी पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस कांड में मृतक के भैसुर सहित तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। बता दे कि बुधवार के सुबह परिवारिक विवाद को लेकर अगियांव गांव में एक महिला सीमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था।