लोहरदगा: लोहरदगा में नववर्ष विक्रम संवत पर जय श्रीराम समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शहर भगवा रंग में रंगा
लोहरदगा : हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के शुभ अवसर पर रविवार दोपहर 12 बजे जय श्रीराम समिति के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में कई हिंदूवादी संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जुलूस के दौरान पूरा लोहरदगा शहर भगवा रंग में रंगा नजर आया और हर तरफ "जय श्री राम" के गगनभेदी नारे गूंजते रहे।