जहानाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस, अधिक भागीदारी की अपील
जहानाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार ने कहा कि छोटे मामलों का एक दिन में आपसी सहमति से निपटारा होगा। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके तहत बिजली बिल सहित अन्य से संबंधित ममाले का निपटारा होगा।