नगर निगम सहारनपुर के 45 पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल हाल ही में कोच्चि नगर निगम के दौरे पर गया, जहां शिक्षा, प्रशासन और नगर सेवाओं के आदान-प्रदान पर चर्चा हुई। कोच्चि निगम के कचरा प्रबंधन और शहरी विकास मॉडल का अवलोकन करने के दौरान सहारनपुर के वरिष्ठ पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर ने अंग्रेज़ी में दिया गया अपना प्रभावशाली भाषण से सभी का ध्यान खींच लिया।