#किन्नौर: नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने
रिस्पा गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।
निगम भंडारी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि साथ और सहयोग की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी आवाज़ को हर मंच तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कहा कि जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हर संघर्ष में जनता के साथ, हर अधिकार की लड़ाई में जनता की आवाज़ बनकर खड़े रहेंगे।
Ani, Kullu | Jul 15, 2026