वारासिवनी: मेंहदीवाड़ा पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय साइकिल सवार की मौत
मेंहदीवाड़ा पुल के समीप मंगलवार शाम 4 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार 50 वर्षीय अनीस पिता मोहम्मद खैरो की मौत हो गई। सब्जी लेकर घर लौट रहे अनीस ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। वे साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते थे। पत्नी, दो बच्चों के अलावा दिवंगत बड़े भाई के दो बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी उन पर थी। हादसे से परिवार पर दुखों