पटियाली: पटियाली थाना क्षेत्र में थाना गांव के समीप बीए की परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र सड़क हादसे में घायल, एक को किया गया रैफर
पटियाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। ग्राम जिनोल निवासी अर्जुन सिंह और कृष्णा बीए सेकेंड ईयर की परीक्षा देकर लौट रहे थे। थाना गांव के पास अचानक हाईवे पर आए ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें पटियाली सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने अर्जुन सिंह को रैफर किया।