झांसी: झांसी में शादी तय होने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर कनपटी पर गोली मारी, 4 साल से था अफेयर
Jhansi, Jhansi | Oct 8, 2026 झांसी में शादी तय होने से नाराज बॉयफ्रेंड ने 19 साल की गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। बॉयफ्रेंड दीवार फांदकर घर में घुसा। फिर लड़की की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। इसके बाद बॉयफ्रेंड अपने घर पहुंचा और खुद को भी गोली मारने की कोशिश की। लेकिन, घरवालों ने उसे रोक लिया। इसके बाद वह घर से भाग गया। मृतक की पहचान चंचल रायकवार के रूप में हुई।