लालगंज: बाबा ढाबा के पास टायर ब्लास्ट होने से हाईवा खड़ी ट्रेलर में पीछे से भिड़ा, घायल चालक व परिचालक को पुलिस ने भेजा अस्पताल
लालगंज के मिर्जापुर रीवा हाईवे पर स्थित बाबा ढाबा के पास शनिवार रविवार की रात करीब 1:00 बजे टायर ब्लास्ट होने से एक हाईवा अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ा। हादसे में चालक परिचालक वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घंटे मशक्कत के बाद दोनों घायलों को केबिन में से निकालकर अस्पताल भिजवाया।