रफीगंज: प्रखंड क्षेत्र में गांव-गांव पहुंची अग्निशमन टीम, लोगों को आग से बचाव का तरीका बताया
गर्मी के मौसम में बढ़ती अगलगी की घटनाओं को देखते हुए प्रखण्ड अग्निशमालय रफीगंज की टीम ने शुक्रवार को सुबह से लेकर दोपहर तक विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान एमटी वाहन के माध्यम से ग्रामीणों को पटाखे से लगने वाली आग, सामान्य आग, एलपीजी सिलेंडर एवं चूल्हे की आग, झुग्गी-झोपड़ी में लगने वाली आग