गुन्नौर: बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर
बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे 6 वर्षीय बच्ची घर से गायब हो गई थी। परिवार के लोगों ने बच्ची को तलाश किया तो गुरुवार रात करीब 10 बजे गांव से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक तालाब के किनारे बच्ची बेहोशी की अवस्था में पड़ी हुई मिली। बच्ची के मुंह में घास लगी हुई थी। परिजनों ने बच्ची को चंदौसी की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।