दुधि: धनौरा गांव में रेलवेट्रैक के पास मिला महिला का शव, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका, पहचान झारखंड निवासी के रूप में हुई
सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनोरा गांव में रेलवे पटरी पर मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान 59 वर्षीय सरस्वती पत्नी विश्वनाथ, निवासी सीखनी, थाना मेराल, झारखंड के रूप में हुई है। आशंका है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई होगी। शव मिलने के बाद पुलिस पहचान कराने में जुटी रही।