गढ़मुक्तेश्वर: नेशनल हाईवे 9 पर सिंभावली थाने के सामने डिवाइडर से टकराकर पलटी प्राइवेट बस, 3 महिलाएं और 10 व्यक्ति घायल
जनपद हापुड़ में नेशनल हाईवे 9 पर स्थित सिंभावली थाने के सामने डिवाइडर से टकराकर एक बस पलट गई है इस हादसे में बस में सवार 3 महिला और 10 व्यक्ति घायल हो गए हैं जब हादसा हुआ तो यात्रियों में चीख पुकार मच गई मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और यह बस लुधियाना से लखनऊ के लिए जा रही थी।