गढ़मुक्तेश्वर: बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र गांव निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है मेरी पुत्री 1 मार्च 2025 की सुबह पेपर देने के लिए गई थी जो पेपर देने के बाद घर वापस नहीं लौटी है जनपद मुरादाबाद निवासी एक युवक पर किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप है मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।