खगड़िया: रसौक में पोखर में डूबने से 10 वर्षीय बालक बेहोश, सदर अस्पताल में इलाज जारी
जिले के मोरकही थाना क्षेत्र के रसौक गांव में मंगलवार 3:00 बजे डूबने से 10 वर्ष से बालक बेहोश हो गए। आनन-फानन परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। बेहोश बालक की पहचान रसौक गांव के रहने वाले उमेश साह के 10 वर्ष से पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि पोखर में नहाने के दौरान बालक डूब गया।