मांझी: दाउदपुर काली स्थान में मैया की सातों रूपों की मूर्ति पुनर्स्थापित
Manjhi, Saran | Aug 19, 2026 दाउदपुर स्थित काली स्थान के सौंदर्यीकरण के बाद बुधवार को मैया के सातों रूपों की मूर्ति पुनर्स्थापना समारोह आयोजित किया गया। आयोजन दाउदपुर मुखिया अभिषेक कुमार सिंह एवं पूर्व जिला पार्षद विजय प्रताप सिंह उर्फ चुन्नू सिंह के सौजन्य से हुआ । आचार्य सीताराम बाबा के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना कर मूर्तियों को पुनर्स्थापना की गई।