तरबगंज: बिशनपुर में जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी ने एक महिला को गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से पीटा, 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
मजरा बृजापुरवा निवासी आरती पत्नी घनश्याम ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि, जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी सुनील, लाजवंती ने 1 अप्रैल को 3 बजे पीड़िता के दरवाजे पर आकर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारपीट की। जिससे मेरे शरीर व हाथ पर चोटें आई है साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी है।