तरबगंज: पूरेडाढू में दबंगों ने उप जिला अधिकारी के आदेश की अवहेलना कर पैमाइश के उपरांत उखाड़े किले बंदी का पिलर
पूरेडाढू के लेखपाल अवधेश चौबे ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि, ग्राम पंचायत में उप जिला अधिकारी के आदेश पर तहसीलदार व नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में चकमार्ग की पैमाइश कर मिट्टी पटाई की गई थी। गांव के ही विपक्षी रवि शंकर, ऋषि शंकर, वामदेव व दुर्गा शंकर ने चक मार्ग पर पटाई गई मिट्टी गड्ढे में गिरते हुए पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया है।