तरबगंज: नियामतपुर में जमीनी विवाद को लेकर विपक्षियों ने 3 लोगों को लाठी डंडे से पीटा, चार पर केस दर्ज
नियामतपुर निवासी मंजू देवी ने थाने पर तहरीर देकर कहा कि, मंगलवार को दिन में 2 बजे जमीनी विवाद को लेकर नमो नारायण पान्डेय ,सुधीर पान्डेय, रामभूल पान्डेय, और रुक्मणी ने सहन दरवाजे पर आकर वादिनी सहित लड़के वीरेंद्र व उपेंद्र से अभद्रता करते हुए लाठी डंडे से मारा पीटा है । जिससे हम लोगों को काफी चोटें आई हैं तथा ने जान से मारने की धमकी दी है।