तरबगंज: टेढ़ी नदी में भैंस नहलाने ले जा रहे 66 बुजुर्ग मधुमक्खियां के हमला से गंभीर रूप से घायल हो गया
कटरा भोगचंद के मजरा खजुरिया गांव निवासी राम शंकर यादव बुधवार को दोपहर में तीन बजे अपनी भैंस को लेकर टेढ़ी नदी में नहलाने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने बुजुर्ग पर अचानक हमला कर दिया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आस पास तथा परिजनों ने पहुंच कर किसी तरह मधुमक्खियों के झुंड से छुड़ाया लेकिन तब तक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो कर बेहोश हो गया।