तरबगंज: कस्बे से 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने के मामले में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
एक महिला ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक युवक सोमवार की रात्रि को उसकी 17 वर्षीय किशोरी को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया। वहीं इस पूरे मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।